लोगों के यक्ष प्रश्न और आपके जवाब
MLM Question Handling
इस बिजनेस में लोग आपसे तरह-तरह की बातें करते हैं और ज्यादातर ऐसी बातें कहेंगे जिनका जवाब आपको पता होना ही चाहिए तभी आप उनके सारे सवालों के जवाब देकर उनको अपने साथ काम करने को राजी कर सकें।
सवाल - 1 : मेरे पास समय ही नहीं है ये सब करने का।
जवाब - 1
मैं आपकी बात समझ सकता हूँ। पता है जब ये बिजनेस प्लान मेरे सामने आया तो मुझे भी यही लगा कि मैं तो इसे बिल्कुल भी नहीं कर सकुंगा। ऑफिस, परिवार और बच्चों के बाद तो जैसे समय ही नहीं बचता था। ऐसे में किसी और काम के लिए समय निकाल पाना बहुत ही मुस्किल जान पड़ रहा था लेकिन इस बिजनेस को जब मैंने ठीक से जाना तो इसकी खुबसूरती समझ में आई कि इसमें अपनी सहुलियत के हिसाब से किया जा सकता है। आप सप्ताह में भी 5-7 घंटे निकाल कर ये काम शुरू कर देते हैं तो फिर धीरे-धीरे आप वो सबकुछ हासिल कर लेंगे जो मैंने अभी आपको बताया और दिखाया है।
ये मैं सिर्फ कह नहीं रहा क्योंकि हमारी टीम में ज्यादातर लोग ऐसे ही हैं जो शादी-शुदा हैं और कहीं ना कहीं जॉब भी कर रहे हैं पर वो सभी धीरे-धीरे अपने हिसाब से काम कर रहे हैं और तरक्की की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। मुझे पूरा विस्वास है कि आप थोड़ा सा सोचें तो सप्ताह में 5-7 घंटे आसानी से निकाल सकेंगे और हम लोग मिल कर अच्छा काम कर सकेंगे।
जवाब - 2
आप - आपको ऐसा क्यों लगता है कि आपके पास समय नहीं है?
प्रोस्पेक्ट - ..........................................................
आप - मैं समझ सकता हुँ कि आप आज सचमुच कितने बिजी हैं पर आप ही बताईये कि ऐसे में आप खुद अपने लिए भी कहाँ समय निकाल पाते होंगे।
आप - अच्छा ये बताईये कि क्या आपके पास आज से चार-पाँच साल पहले आपके पास अपने लिए पर्याप्त समय था?
प्रोस्पेक्ट - नहीं।
आप - और आपको क्या लगता है कि अगले 4-5 साल के बाद आपके पास अपने लिए पर्याप्त समय होगा?
प्रोस्पेक्ट - नहीं।
आप - अगर आपने आज इसके लिए कुछ नहीं किया तो फिर पूरा जीवन बीत जाएगा पर आप अपने लिए कभी भी समय नहीं निकाल सकेंगे। मुझे लगता है कि समय को हमेंशा ही मैनेज किया जा सकता है। आज की तारीख में इतने उम्र के होने के बाद भी अमिताब बच्चन जैसी महान हस्ती 15-15 घंटे काम कर सकते हैं तो फिर क्या हम और आप नहीं कर सकते हैं? मुझे पूरा विस्वास है कि आप थोड़ा सा सोचें तो सप्ताह में 5-7 घंटे आसानी से निकाल सकेंगे और ऐसा कर के आप इस समय की कमी को ही सदा के लिए खत्म कर सकेंगे। आपके पास एक अच्छी आमदनी होगी और उसको खर्च करने के लिए आपके पास पूरा समय होगा। आज आप अपना थोड़ा सा समय लगा कर पूरे जीवन के लिए समय की आजादी को प्राप्त कर सकते हैं।
क्या सप्ताह के 5-7 घंटे आपके अपने परिवार की जीवन भर की खुशियों से ज्यादा है?
सवाल - 2 : मेरे पास पैसे नहीं हैं इसमें लगाने के लिए
मुझे खुशी है कि आपने इतनी सच्चाई के साथ ये स्वीकार किया है कि आपके पास पैसे नहीं हैं इस काम को करने के लिए जबकि ज्यादातर लोग इतनी सच्चाई से अपनी बात नहीं रख पाते हैं। आज महंगाई इतनी बढ़ गई है पर हमारा इनकम उसी हिसाब से नहीं बढ़ रहा है। हमलोग अपने ऑफिस में भी जितना काम करते हैं उसके हिसाब से सैलरी कम ही मिलता है। आज के समय में 80 से 90 प्रतिशत भारतीय की सबसे बड़ी समस्या है और यही सबसे बड़ा कारण है कि हमारा बिजनेस इतनी तेजी से ग्रो कर रहा है। आप हमारी कंपनी के फास्ट स्टार्ट प्लान का फायदा उठा सकते हैं। इसमे आप जितना लगाएंगे उससे ज्यादा रिटर्न ले सकेंगे।
सवाल - 3 : मैं सेल्समैन का काम करके साबुन-तेल नहीं बेच सकता।
मुझे जानकर खुशी हुई कि आप ऐसा सोचते हैं। मेरे कंपनी में कुछ लोगों को मैं जानता हूँ जो कम दाम पर सामान खरीदकर उसको प्रिंट रेट पर बेचते हैं और इनकम करते हैं। पर पता है ऐसे लोग जीवन भर सेल्समैन ही रह जाते हैं। जब आपके पास समुद्र है तो फिर चुल्लू से पानी भरने का क्या मतलब। मेरी टीम में कोई भी ऐसा नहीं करता है।
हमारे सारे प्रोडक्ट अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी स्तर के होते हुए भी भारतीय बाजार मूल्य के हिसाब से हैं। मतलब कि उच्च क्वालिटी पर दाम कम। हम लोगों को बस सारी बातें ठीक से बता कर अपने प्रोडक्ट रिकमेंड करते हैं। मान लो आपको कुछ दिन पहले खाँसी हुई थी जो किसी खास दवाई से तुरंत ही ठीक हो गया। अब जब आपको पता चलेगा कि मुझे या आपके किसी परिचित को खाँसी हो तो आप उसे जरूर बताएंगे कि वो वाला दवाई लो, तुरंत ठीक हो जाएगा। ऐसा हमलोग पूरे जीवन करते ही हैं। पर इस उदाहरण में क्या आपने दवाई बेची? नहीं......आपने दवाई सिर्फ रिकमेंड की और आप समझ सकते हैं कि ये हम पूरे जीवन करते हैं और बिल्कुल मुफ्त में। वेस्टिज बिजनेस में भी आपको सिर्फ रिकमेंड ही करना है पर यहाँ आपको इसके पैसे भी मिलेंगे। अब तक जो काम आप मुफ्त में कर रहे थे, उसी काम का आपको पैसा मिले तो इसमें परेशानी क्या है।
सवाल - 4 : मेरे पास लोग नहीं हैं, मेरा कोई जानने वाला नहीं है जिसे मैं यह बिजनेस बता सकुँ और ये काम कर सकुं।
पहले मैं भी ऐसा ही था, अपने काम से काम रखने वाला पर इस बिजनेस में आकर मेरा सोच ही बदल गया। पहले मुझे लगता था कि मैं किसी को जानता ही नहीं और मुझे भी कोई नहीं जानता है पर जब मैंने काम शुरू किया तो फिर मैंने जाना कि ऐसा नहीं है।
मेरे फोन में 200 से भी ज्यादा कॉन्टैक्ट लिस्ट था।
मैं WhatsApp के तीन ग्रूप में मेंबर था और एक ग्रूप का तो मैं ग्रूप एडमिन भी था।
फेसबुक पर भी मेरे 250 से ज्यादा दोस्त थे।
मेरे स्कूल के दोस्त, मेरे कॉलेज के दोस्त, मेरे साथ काम करने वाले, मेरे पड़ोसी आदि मिलाकर 500 से ज्यादा लोग तो मुझे हाथों-हाथ मिल गए।
बस समझने की बात है। अगर आप सोच कर देखें तो आप भी कम से कम 200 से ज्यादा लोगों का लिस्ट खुद से ही बना सकेंगे।
इस बिजनेस का एक और खासियत जो मुझे पशंद है वो ये कि यह जरूरी नहीं है कि आप अपने जानने वाले लोगों के साथ ही काम करें। आप चाहें तो राह चलते अनजान लोगों से, बस स्टैंड पर, ट्रेन में, पार्क में कहीं भी कर सकते हैं और अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं। हमारे ट्रेनिंग प्रोग्राम में आपको यह बताया जायेगा कि अनजान लोगों से कैसे बात करनी है और उन्हें कैसे अपने बिजनेस में लाना है।
कहा जाता है कि एक मुर्दा भी चार लोगों को जोड़ देता है, और हम जिंदा लोग अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए चार लोग भी नहीं ढुंढ सकेंगे, ऐसा नहीं हो सकता है। आप डिसिजन तो लिजिए, फिर हमलोग मिलकर इस बारे में डिटेल से बात करेंगे।
सवाल - 5 : मैं यह काम करके अपने परिवार/खानदान/पड़ोसी के साथ रिस्ता नहीं खराब करना चाहता।
हमारे ट्रेनिंग प्रोग्राम में यही तो सिखाया जाता है कि किस से किस तरह की बात करनी है। मैं अपनी बात करूं तो मैं अपने किसी भी करीबी को यह नहीं कहता कि आप भी मेरे साथ काम करो। हाँ मैं उन्हें यह जरूर बताता हूँ कि मैं क्या काम करता हुँ कि मैं उन्हें यह बता देता हुँ कि मैं क्या काम कर रहा हूँ और इसे क्यों कर रहा हूँ। इसके क्या फायदे हैं और फिर उनसे कहता हुँ कि यदि वो किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो मेरी तरह पार्ट टाईम में मेहनत करके एक अच्छी-खासी आय बनाना चाहता है तो ज्यादातर समय वो खुद ही यह काम करने को तैयार हो जाते हैं। इस बिजनेस में आकर आपका अपने परिवार/खानदान/पड़ोसी के साथ रिस्ता और मजबूत बन जाता है।
वैसे आप अब ये जानते हैं कि इसमें जूड़ कर काम करने वाले का पूरा जीवन बदल जाने वाला है। जिन्हें आप इस बिजनेस में लेकर आएंगे उनकी पीढ़ियाँ तक आपको इसके लिए दुवाएं देंगी। जब यह इतना ही अच्छा काम है तो फिर आप या कोई और को क्या करना चाहिए? पहले उनका भला करना चाहिए जो अपने हैं या उनका जिन्हें आप थोड़ा-थोड़ा जानते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि किसी को भी अपने साथ काम करने के लिए दबाव ना दें।
सवाल - 6 : आपकी कंपनी के प्रोडक्ट काफी महंगे हैं।
सबसे पहले तो उन्हें यह समझाईये कि आप जो देख रहे हैं वो प्रिंट रेट है, जबकि आपको प्रिंट रेट पर लगभग 60 प्रतिशत तक का बचत संभव है। उन्हें ठीक से बताईये कि कैसे उन्हें 60 प्रतिशत तक का बचत हो सकता है।
इसके अतिरिक्त आप उनसे ये बातें भी कर सकते हैं:-
आप - आपकी उम्र क्या है।
प्रोस्पेक्ट - 30 वर्ष
आप - यदि देखा जाय तो आज के समय में परिवार के हर मेंबर के ऊपर कम से कम 1500 रूपये का राशन आदि लग ही जाता है। इसे और भी कम कर के देखें और 1000 मान के चलें तो अब तक सिर्फ अपने ऊपर आपने लगभग तीन लाख रूपया का सस्ता सामान का खपत किया है। क्या आप बता सकते हैं इन तीन लाख रूपया में सामान के अतिरिक्त आपको और क्या फायदा मिला है? दूसरी बात ये कि ये तीन लाख तो सिर्फ आपके ऊपर इन 25-30 सालों में खर्च हुए हैं जबकि आपके परिवार में और भी लोग हैं। आप खुद ही सोच कर देखिए कि आपके परिवार ने पड़ोस के दुकान वाले को अमीर बनाने के लिए अब तक कितने रूपये खर्च किए हैं?
सवाल - 7 : मुझे अपने पति/पत्नी/माता/पिता से इसके बारे में बात करना होगा।
इसके लिए उन्हें रोकने की जरूरत नहीं है पर आप अपने प्रोस्पेक्ट को समझाएँ कि यदि आप खुद से इसके बारे में बात करेंगे तो आप उन्हें पूरी बात नहीं बता सकेंगे जबकि बेहतर यह होगा कि उनके पति/पत्नी/माता/पिता को भी इसका पूरा पिक्चर ठीक उसी तरह दिखे ना कि आधा-अधुरा। तभी वे सही निर्णय ले सकेंगे। आप अपने प्रोस्पेक्ट से यह वादा लें कि वो खुद से इस बिजनेस के बारे में कोई बात करने के बजाय आपका उनके पति/पत्नी/माता/पिता के साथ एक मिटिंग करवा दें। जिससे की आप उन्हें सारा बिजनेस खुद बता सकें।
सवाल - 8 : आप इस बिजनेस में कब से हैं / आप इस बिजनेस से कितना कमाते हैं?
इन दोनों सवालों का उद्देश्य ये जानना है कि इसमें कमाई का क्या Scope है और उनकी सफलता में कितना समय लग सकता है, वो कब तक कितना कमाने लगेंगे आदि। जवाब सावधानी से दें।
सवाल - 9 :
मैंने पहले .......कंपनी के साथ काम किया था, ये सब बेकार काम है?
या
मेरा दोस्त/रिस्तेदार/जानने वाले ने ये काम किया था और सफल नहीं हुआ?
ऐसा वही लोग कहेंगे जो पहले किसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में काम कर चुके होंगे और किसी ना किसी कारण से फेल भी हो गए होंगे। इसके जवाब में कुछ भी कहने से बेहतर है कि पहले आप उनके साथ सहानुभूती अपनाएँ और उनके दुःख को महसूस करें इसके बाद आप ये जानने की कोशिश करें कि किन कारणों से वो पिछली कंपनी में फेल हुए थे। जब कारण पता चल जाय तो फिर आप अपनी बात रखें कि क्यों आपकी कंपनी के साथ जुड़कर उनके साथ दुबारा वैसा ही नहीं होगा।
सवाल - 10 : मुझे ऐसे काम की जरूरत नहीं है क्योंकि मै पहले ही एक अच्छा जॉब/बिजनेस में हुँ और अच्छी अर्निंग कर रहा हुँ।
ऐसे लोग किसी सरकारी नौकरी में होते हैं /प्राईवेट कंपनी में अच्छी पोस्ट पर होते हैं / कोई ठीक-ठाक सा छोटा बिजनेस खोले बैठे होते हैं पर ऐसा कहने का उनका मुख्य कारण होता है कि वे नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस के पावर को नहीं समझते हैं। उन्हें आपका नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस के पावर को उनके जॉब के परिप्रेक्ष्य में समझाना होगा। आप जब पूरे काँफिडेन्स के साथ उनको संतुष्ट करने वाला जवाब देंगे तो फिर वो जरूर आपके साथ काम करना चाहेंगे।
सवाल - 11 : क्या लोग सच में इसमें सफल हो रहे हैं और पैसे कमा रहे हैं?
हमारे पास और आपके पास भी वेस्टिज कंपनी में सफल लोगों के कितने ही विडियो हैं, उन्हें दिखाएं और बताएं कि लोग कैसे और कितनी जल्दी कामयाब हो रहे हैं पर साथ ही यह भी बताएं कि ये कोई रातों-रात अमीर बनने/बनाने वाला काम नहीं है। आप कामयाब होंगे पर उसके लिए आपको काम भी करना पड़ेगा। आपके द्वारा किए गए कुल बिजनेस के हिसाब से ही आपको प्रोफिट मिलता है।
सवाल - 12 : इसमें कम से कम कितने घंटे रोज काम करने होते हैं?
ये पूरी तरह आप पर और आपके लक्ष्य के साथ इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कितनी जल्दी या कितने देर से हासिल करना चाहते हैं। आप जितना ज्यादा और लगातार इसमें लग कर काम किजिएगा तो उतनी ही जल्दी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। ये आपका बिजनेस होगा और आप ही को अपने हिसाब से इसके सारे नियम बनाने होंगे।
Call - 7873879963
Call - 7873879963
WhatsApp - 9438233550
===========================
पाठकगण से अनुरोध है कि यदि उनके पास कोई ऐसा सवाल हो जिसका जवाब देने में उनको परेशानी होती हो तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। साथ ही यदि आपके पास कोई बढ़िया सवाल उसके जवाब के साथ हो तो भी जरूर शेयर करें l
धन्यवाद
===========================

No comments:
Post a Comment